फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कटेहरी समेत सीमाओं पर 23 जगह पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने के साथ ही कटेहरी समेत जिले की 23 सीमाओं पर पुलिस का पहरा बैठ गया। बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। इसके साथ ही सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन

20 नवंबर को होने वाले मतदान को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार शाम पांच बजे जब चुनाव प्रचार समाप्त हुआ तो प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की सीमा व अंदरूनी हिस्से के साथ ही जिले की 23 अलग-अलग सीमा पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। सभी वाहनों को जांच के बाद ही आगे जाने दिया गया। वाहन में विशेषकर प्रचार सामग्री, शराब या नकदी आदि की जांच की गई।
एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बताया कि सीमाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें