फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: "ठीक 1:10 बजे कोर्ट में 13 बम ब्लास्ट होंगे", धमकी पर पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

Wed, 01 Apr 2026 02:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर कचहरी में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप मच गया। मौके पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ने धमकी भरे ईमेल की जांच लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम को लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बुधवार को पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ कचहरी परिसर और न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कचहरी परिसर में खड़े वाहनों की तलाशी भी ली। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान कचहरी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बावजूद पुलिस अलर्ट है। एसपी ने धमकी भरे ईमेल की जांच लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम को लगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धमकी भरा यह ईमेल बुधवार की सुबह 10 बजे जिला जज चंद्रोदय कुमार की मेल आईडी पर भेजा गया था। ईमेल में लिखा था कि ठीक 1:10 बजे कोर्ट में 13 बम ब्लास्ट होंगे। धमकी भरे ई मेल की सूचना एसपी अभिजीत आर शंकर को दी गई। एसपी ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया।

सीओ सिटी नीतीश तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। कचहरी के चप्पे-चप्पे, पार्किंग, वकीलों के चैंबर और संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर दिनभर कचहरी परिसर में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक चाक-चौबंद कर दिया गया है। तीन घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु कचहरी परिसर से नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें