फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सगी बहनों व परिजनों के मोबाइल की कुंडली खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम दो सगी बहनों के शव पंख के हुक से फंदे के सहारे लटकते मिले थे। पुलिस ने रविवार को वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। वहीं दूसरी ओर दोनों बहनों और उनके परिजनों के पास मिले मोबाइल की कुंडली खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के निजी विद्यालय के शिक्षक की दो बेटियों के शव शनिवार शाम को फंदे से लटकते मिले थे। बताया जा रहा है कि पिता शनिवार की सुबह विद्यालय चले गए थे। घर पर पत्नी और मां थीं। लौटने के बाद घर पर बेटियों को न देख पत्नी से बेटियों के बारे में पूछा तो पत्नी ने छत पर होने की बात बताई थी। इसके बाद पिता सीधे छत पर चले गए, जहां दोनों किसी से मोबाइल पर बात करती मिली थीं। पिता ने उनके पास से मोबाइल बरामद किया था। इस पर दोनों को फटकार लगाई थी। पिता के मुताबिक मोबाइल उनको कुछ लड़कोंं ने जबरन दिया था। मोबाइल न लेने पर पिता को जाने से मारने की धमकी दी थी। इस पर पिता ने शाम को थाने चलने की बात कही थी।
एसपी केशव कुमार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ अनूप सिंह की निगरानी में सगी बहनों के पास से मिले कीपैड वाले साधारण मोबाइल के अलावा घर पर मिले मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। दोनों ही मोबाइल साधारण होने के कारण कोई चैट रिकॉर्ड नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस की जांच सीडीआर रिपोर्ट पर निर्भर है। इस पूरे घटनाक्रम में बसखारी क्षेत्र के जिस युवक का नाम सामने आ रहा है, सूत्रों के मुताबिक कुछ माह पहले भी उसे पीड़ित पिता ने समझाया था। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें