फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 घंटे गुल रही बिजली, पांच हजार लोग हुए परेशान

विज्ञापन
तारों के बदलने का कार्य करते विद्युत विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा उपकेंद्र के वीआईपी फीडर क्षेत्र में बिजली के तारोंं को बदलने के चलते 10 घंटे बिजली गुल रही। इससे क्षेत्र के पांच हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को चौक घंटाघर से जुबेर चौराहे तक जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने का कार्य शुरू हुआ। इसके चलते सुबह नौ बजे हयातगंज, नेहरूनगर समेत आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली के तार बदलने वाली संस्था और बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को पूर्व में तारोंं को बदलने की कोई सूचना नहीं दी थी। अवकाश का दिन होने से ज्यादातर लोग घरों में थे। काफी देर तक लोगों ने बिजली आने का इंतजार किया। 10 बजे भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो बिजली घर पर फोन करना शुरू किया। इसके बाद उन्हें जर्जर तारोंं को बदले जाने की जानकारी हुई।
अधिकारियों ने शाम सात बजे तक आपूर्ति बाधित रहने की बात कही तो लोग आक्रोशित हो गए। हयातगंज निवासी जुबेर अहमद ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से घर में रहना मुश्किल हो गया। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के घरों के इंवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि जर्जर तारोंं को बदलने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पानी की टंकियां हुई खाली
सुबह से ही बिजली ठप हो जाने से लोगों के घरों की टंकियों का पानी समाप्त हो गया। इससे घरों में पानी का संकट गहरा गया। घरेलू कार्य निपटाने के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ा। लोगों को दूर दराज स्थित हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ा।
क्षमता वृद्धि के चलते दो घंटे गुल रही बिजली
अकबरपुर बिजली पर लगा पांच केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है। इसके चलते रविवार को पांच केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। इसके चलते सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बदहाल बिजली व्यवस्था की सीएम से शिकायत
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने बिजली आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री को शिकयती पत्र भेजा है। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि 18 घंटे के बजाय 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बीते दिनोंं नगर पंचायत जहांगीरगंज के सभासद बाल गोविंद तिवारी ने भी एसडीएम आलापुर को शिकायती पत्र देकर ग्रामीण इलाकों की विद्युत व्यवस्था ठीक कराने की मांग की थी, इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें