फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जाली नोटों के धंधे में जुड़े लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। बनारस में 45 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़े गए टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा निवासी दोनों आरोपियों से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुट गई है। बुधवार पूरे दिन टांडा कोतवाली पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग की टीम नगर में गुपचुप तरीके से जांच पड़ताल करती रही।
विज्ञापन

एक दिन पहले मंगलवार को एटीएस ने टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा निवासी विपिन गुप्त उर्फ अवनीश व अंकुर मौर्य को जाली नोटों के साथ बनारस में गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दोनों आरोपी बंग्लादेश में छपे नकली भारतीय रुपयों का कारोबार करते थे। एटीएस ने उन्हें वाराणसी में दबोच लिया।
यह खबर जैसे ही जिले में पहुंची तो पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई। एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर बुधवार पूरे दिन पुलिस टीम जाली नोटों के कारोबार से जुड़े लोगों को व गिरफ्तार दोनों आरोपियों से जुड़े लोगों की तलाश करती नजर आई। हालांकि सीओ टांडा संजयनाथ तिवारी ने ऐसी किसी कार्रवाई से इन्कार किया। कहा पुलिस टीम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें