फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएससी संचालक ने पत्नी को पीटी, सदमे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जनसेवा केंद्र पर संचालक द्वारा पत्नी की पिटाई के बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने बुधवार को सीएससी संचालक की दुकान के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी केशरा देवी मंगलवार को किसी काम से गांव स्थित जनसेवा केंद्र पर गई थीं। वहां किसी बात को लेकर जनसेवा केंद्र संचालक सुनील गुप्त से उनका विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि संचालक ने महिला से गाली-गलौज कर डंडे से उसकी पिटाई भी की। इसमें महिला को चोटें आईं। बाद में लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस बीच केशरा के पति राधेश्याम (75) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले गए। वहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई।
बुधवार सुबह घटना से नाराज परिजन शव लेकर मंसूरपुर स्थित जनसेवा केंद्र पहुंचे और दुकान के सामने ही शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला की पिटाई में केस दर्ज कर लिया गया है। वृद्ध की मौत से घटना का कोई संबंध नहीं है। उधर सीएससी संचालक ने किसी प्रकार की अभद्रता व विवाद से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें