उनका एक गिरोह है जो राहगीरों को लूटने का काम करता है। गश्त के दौरान डगडगवा चौराहे पर 6 से अधिक लोग थे, परन्तु अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि पुलिस ने बसखारी थाना क्षेत्र निवासी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ राहुल कुमार के मुताबिक शनिवार रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। टीम गश्त करते हुए थाना क्षेत्र के डगडगवा चौराहे पर पहुंची। टीम के यहां पहुंचते ही चौराहे एकत्रित कुछ लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। थाने लाने के बाद पूछताछ की गई तो जानकारी हुई कि यह लोग राहगीरों की जबरन बाइक आदि छीनने का काम करते हैं।
उनका पूरा एक गिरोह है। पकड़े गए बसखारी निवासी शोभाराम व मोहम्मदपुर निवासी जगदीश की निशानदेही पर पुलिस ने बसखारी में दो जगह छापेमारी भी की। चोरों के पास से बरामद बाइक भी गैर जनपद की है, जिसका कागज भी उनके पास नहीं है।