फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से किशोरी को भगाने के मामले में तीन भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मेडिकल के लिए जाते समय महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर किशोरी के फरार होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोप है कि इन लोगों ने साजिश के तहत किशोरी को भगाने में मदद की।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व एक किशोरी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र से लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बीते दिनों किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस टीम ने किशोरी को एक महिला सिपाही के साथ मेडिकल जांच के लिए टांडा सीएचसी भेजा था। इसी बीच किशोरी सिपाही को चकमा देकर फरार हो गई। इस मामले में एसपी ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया।
एसपी के निर्देश पर इब्राहिमपुर पुलिस के अलावा एसओजी टीम को किशोरी की बरामदगी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने किशोरी को अकबरपुर नगर के कांशीराम आवासीय कॉलोनी से बरामद किया था। छापेमारी में पुलिस टीम ने रुकुनुद्दीनपुर गांव निवासी अजमल, मुरादाबाद मोहल्ला निवासी गुलाम आजाद अली व कांशीराम आवासी कॉलोनी निवासी असलम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसओ संजय सिंह ने बताया कि तीनों ने मिलकर किशोरी को भगाने में मदद किया। मामले में दुष्कर्म व एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें