फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक व पिकअप में भिड़ंत 9 घायल, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के इंदईपुर बाजार में रविवार को सवारियों से भरे मैजिक वाहन व पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में जानकारी होने पर आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बसखारी रामनगर मुख्य मार्ग पर इंदईपुर बाजार के निकट रविवार दोपहर सवारी से भरे मैजिक वाहन व पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने मैजिक में गंभीर रूप से घायल पड़े छेदीलाल जायसवाल निवासी गयासपुर थाना जलालपुर, शमी अख्तर निवासी डोड़ो थाना बसखारी, शैलेश चौहान निवासी हिछना किन्नूपुर थाना जहांगीरगंज को नीचे उतारा।
इसके अलावा संतोष कुमार निवासी लखीमपुर, अनिल निवासी हिछना किन्नूपुर, अभिषेक साहू निवासी रामनगर के अलावा तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। मामूली जख्मी लोग मौके से चले गए। जबकि गंभीर घायल छेदीलाल, शमी अख्तर व शैलेश चौहान को एंबुलेंस बुलाकर रामनगर सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

बाद में आलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ रामअवतार ने बताया कि दोनों वाहनों को थाने लाया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें