फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, छानबीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। मदारभारी गांव में धर्मांतरण की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जायजा लिया और आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे सब क्रिसमस पर भोजन करा रहे थे। बाद में पहुंचे ग्रामीणों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मामला भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी गांव का है। बताया जाता है कि शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को धर्मांतरण कराने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जायजा लिया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। उन सभी से थाने में पूछताछ हुई। इन लोगों ने बताया कि वे सब क्रिसमस मना रहे थे। इसी बीच कई ग्रामीणों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसमें कहा गया कि गांव निवासी दो युवकों द्वारा रविवार व गुरुवार को भीड़ एकत्र कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। मना करने पर दबाव डालकर धर्म परिवर्तन को विवश करते हैं। विरोध करने पर गाली।गलौज व जान से मारने समेत मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

[2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें