फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार मिला निरीक्षक का, पिटे दिखाए गए दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाने में हत्याभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम की पिटाई जैसे गंभीर मामले को 12 घंटे से अधिक समय तक छिपाए रखा गया। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घुरहूपुर गांव शनिवार दोपहर जैतपुर थाना प्रभारी के पिटने की खबर सामने आई। घुरहूपुर गांव से आई महिलाओं ने कंधे पर लगाया जाने वह तीन स्टार भी एसपी को दिखाया जो कथित तौर पर जैतपुर थाना प्रभारी के कंधे से नोचा गया था। इससे साफ जाहिर होता है कि मौके पर जैतपुर थाना प्रभारी भी गए थे।
विज्ञापन

हालांकि अत्यंत विलंब से केस दर्ज कराने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने हाथापाई का जो उल्लेख एफआईआर में कराया है उसमें जैतपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्त का नाम ही गायब कर दिया गया है। दर्ज हुए केस में जैतपुर थाना क्षेत्र के एक दरोगा व मालीपुर थाना क्षेत्र के एक दरोगा के नाम का उल्लेख है। गौरतलब है कि ये दोनों दरोगा सब इंस्पेक्टर श्रेणी के हैं, जिन्हें सिर्फ दो स्टार प्राप्त होते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा कि आखिर झूठ कौन बोल रहा है। महिलाओं ने यदि पुलिस प्रशासन के समक्ष फर्जी ढंग से तीन स्टार प्रस्तुत किए तो आखिर मालीपुर थाने में जो केस दर्ज कराया गया, उसमें धोखाधड़ी आदि की धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं। दर्ज कराए गए केस में यह उल्लेख क्यों नहीं किया गया कि महिलाओं के पास इंस्पेक्टर को मिलने वाले थ्री स्टार आखिर कैसे आए।
सवाल यह खड़ा होता है कि यदि महिलाएं गलत नहीं थीं तो पुलिस प्रशासन एक इंस्पेक्टर के पीटे जाने या उसके स्टार को नोचे जाने की घटना को छिपाने का प्रयास क्यों कर रहा। सवाल यह भी खड़ा हो रहा कि जब पुलिस की तहरीर के अनुसार हत्याभियुक्त को पकड़ने के लिए मालीपुर व जैतपुर थाने की संयुक्त टीम मौके पर गई थी तो उनका नेतृत्व करने के लिए जैतपुर या मालीपुर थाने के प्रभारी मौजूद क्यों नहीं थे। बताते चलें कि पुलिस ने केस का जो विवरण सार्वजनिक किया है उसमें दोनों थाना प्रभारियों के नाम का उल्लेख है। ऐसे में स्पष्ट है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने शुरुआती दौर से ही बड़ी चूक की है, जिसे बचाने व छिपाने के प्रयास में पुलिस प्रशासन अब अपने ही मकड़जाल में उलझता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें