फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर भड़के ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। थाना क्षेत्र के काही के मजरे त्रिलोकपुर में हुई मारपीट के आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने तथा बाद में छोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के विरोध में नारे भी लगाए। सूचना पर पहुंचे भीटी एसओ अनिल कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिला मामला शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इससे पहले काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर निवासी जर्नादन तिवारी के अनुसार शुक्रवार शाम एक व्यक्ति के उकसावे में आकर विपक्षी मनमोहन तिवारी व आनन्द तिवारी समेत अन्य परिजन गोलबंद होकर उसके घर पहुंच गए। इसके बाद लाठी, कुल्हाड़ी व फरसे से हमला बोल दिया गया। विपक्षियों को आते देख वह परिजनों समेत घर के अंदर भागा। आरोप के अनुसार आरोपी उसके घर में घुस गए और महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। कुल्हाड़ी व फरसा से महिलाओं के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तोड़फोड़ भी किया गया। वादी ने आरोपियों पर महिलाओं से गले की चेन समेत अन्य आभूषण छीन लेने का भी आरोप लगाया। काफी देर तक चला हंगामा बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से शांत हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भीटी सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वादी का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपित को हिरासत में लेकर बगैर किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें