फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, हमारे परिवार को पीटा फिर हम पर ही लगवा दिया एससी-एसटी एक्ट

विज्ञापन
फोटो-7 अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित सीओ कार्यालय पर अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठा पीड़ित परिवा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एससी-एसटी एक्ट का फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार को परिवार के साथ सीओ कार्यालय के सामने धरना दिया। पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि जिन विपक्षियों ने उनकी पिटाई की, पुलिस उन्हीं का साथ दे रही है। विपक्षियों पर कार्रवाई के बजाए, उल्टे फर्जी ढंग से एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज कर दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो कलेक्ट्रेट के पास परिवार के साथ आमरण अनशन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रसूलपुर दियरा गांव निवासी महेश कुमार अपनी पत्नी पूनम, पुत्र देव व पुत्री महीप गुप्ता के साथ सीओ कार्यालय के सामने पहुंचे। यहां परिवार के सदस्यों के साथ धरना देते हुए कहा कि बीते दिनों उनका गांव के ही कुछ लोगों से मामूली बात पर विवाद हो गया था। विपक्षियों ने एकजुट होकर उनकी व परिवार के सदस्यों की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई भी की थी। यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। कहा कि जब वह मामले में केस दर्ज कराने थाने गए तो पुलिस उल्टे उन पर ही कार्रवाई पर तुल गई। विपक्षियों की तहरीर पर न सिर्फ केस दर्ज किया बल्कि एससी एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की गई।
पीड़ित ने कहा कि जब उन्होंने सीसीटीवी में सब कुछ रिकार्ड होने व उसे देखने की बात कही तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को ही मानने से इंकार कर दिया। कहा कि विपक्षी बार-बार उन्हें धमकाते हैं। इससे उनका परिवार भयभीत है। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही फर्जी ढंग से दर्ज केस व एससी एसटी एक्ट वापस नहीं लिया और विपक्षियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह परिवार के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट के पास आमरण अनशन को मजबूर होंगे। बाद में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। आश्वस्त किया कि वे खुद गांव पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें