फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंधी से टूटे खंभे व तार, 100 गांवों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
महरूआ के रामपुर नोन​शिला में बिजली ठीक करते कर्मचारी - संवाद।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर में बीते शाम आई आंधी ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी। होर्डिंग से लेकर पेड़ तक बिजली की लाइनों और ट्रांसफाॅर्मरोंं पर जा गिरे। इसके चलते खंभे और तार टूट गए। इससे रफीगंज, नेवादा, बेवाना, महरूआ के पतौना, जाफरगंज के बेलउंवा फीडर के 100 से अधिक गांव की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ गई।
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि एक लाख से अधिक आबादी को भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिली। इससे पूरी रात उपभोक्ता बिलबिला उठे। बताते चलें कि बुधवार की शाम करीब छह बजे तेज आंधी के साथ बूंदबांदी ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। शहर से लेकर गांव तक 50 से अधिक जगह पेड़ व डाल गिरने से तार टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से कई ग्रामीण क्षेत्रोंं में बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। आंधी के दौरान 20 बिजली के 20 खंभे टूटने आपूर्ति बाधित रही।
अकबरपुर के टाउन भीडर के अनिहरवा, बदलपुर, सोनगांव, अटंगी, मीरपुर सेखपुर, गौहन्ना, सिझौली, चनवा गांव में नई 11 हजार की लाइन डाली जा रही थी। इस वजह से बुधवार की सुबह से ही आपूर्ति बाधित थी। शाम पांच बजे के बाद बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन इसी दौरान तेज आंधी ने कई जगह तारों को तोड़ दिया। सात बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद फाॅल्ट की जानकारी हुई, लेकिन बिजली कर्मियों को फाॅल्ट खोजे ही नहीं मिला। यहां बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के बाद गड़बड़ी दूर होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की सीएचसी गली में केबल जल जाने से पांच हजार की आबादी को पूरी रात जाग कर गुजारना पड़ा। मरैला के गौरा गांव के साथ अन्य गांव में बिजली का खंभा टूटने से आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं आने से पानी से लेकर बिजली से चलने वाले उद्योग धंधे प्रभावित रहे। आटा चक्कियोंं पर लोग गेहूं को पिसवाने के लिए इंतजार करते रहे।


विद्युत उपकेंद्र जाफरगंज से बेलउवा फीडर का ब्रेक डाउन होने से 16 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। जलालपुर उपकेंद्र के अशरफपुर फीडर में फाॅल्ट होने से बुधवार की रात मजगवां, कैथा, मगुराडीला, कन्नूपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव में अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी के नाते लोग रातभर करवटें बदलते रहे।

शुरू कराई गई आपूर्ति
आंधी के कारण कई बिजली घरोंं की लाइनोंं पर पेड़ व उनकी टहनियां गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। आंधी थमने पर टीमों को लगाया गया। समय पर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। - विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें