फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओज कवि अभय को मिला साहित्य गौरव सम्मान

Sun, 17 Mar 2019 10:58 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
कवि का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रसिद्ध युवा कवि अभय सिंह निर्भीक को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारी व क्षेत्रीय लोगों ने खुशी का इजहार किया है। 
विज्ञापन


जनपद के कहरा सुलेमपुर निवासी अभय अपनी ओजपूर्ण रचनाओं के माध्यम से समाज की बिगड़ी व्यवस्था पर तंज कसने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रचनाएं समाज के विभिन्न वर्गों साथ साथ युवाओं पर गहरा छाप छोड़ने में सफल रही है। कवि अभय सिंह न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कवि सम्मेलनों में जनपद का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। उन्हें उनकी रचनाओं के लिए कई पुरस्कारों से पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।

इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ के यशपाल सभागार में उत्तर प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार, आईएएस मुकेश मेश्राम तथा आईएएस डॉ. हरिओम एवं वरिष्ठ साहित्यकार शिवमूर्ति ने अभय को साहित्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया। अभय को पुरस्कृत किए जाने का जिले के तमाम लोगों ने प्रमुखता से स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें