फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विश्व ओजोन दिवस पर लिया संरक्षण का संकल्प

Wed, 17 Sep 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
ओजोन दिवस पर अपनी प्रस्तुति पेश करते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विश्व ओजोन दिवस पर बुधवार को पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में ईको-क्लब के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया और ओजोन परत संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरणीय चेतना विकसित करना और ओजोन परत के महत्व को समझाना रहा। प्रधानाध्यापक अंसर एजाज ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन रक्षा की सबसे महत्वपूर्ण ढाल है। इसके संरक्षण के लिए व्यक्तिगत प्रयासों के साथ सामूहिक पहल आवश्यक है। नोडल शिक्षक हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और प्रदूषण के कारण ओजोन परत लगातार प्रभावित हो रही है। इसकी क्षति मानव जीवन सहित संपूर्ण जीव मंडल के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने पर्यावरण संबंधी प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सकीना बानो, श्रेया और देवांश को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन छात्रों के शपथ ग्रहण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें