फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हैंडबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
 बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते जिला क्रीड़ा अधिकारी।-कॉलेज प्रब
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के संयोजन में एकलव्य स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन ट्रायल के आधार पर विभिन्न वर्गों से 21 खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन, श्रीहरि, युवराज, सिराज अहमद और अनूप, जबकि बालिका वर्ग में आंचल अग्रहरि चयनित हुईं। अंडर-17 वर्ग में दिव्यांजलि, प्रियांशी, अभिराम, रजनीश, साक्षी, सपना, निधि और श्रेयांश ने स्थान बनाया। अंडर-19 वर्ग में शताक्षी, अनामिका अग्रहरि, देवचंद, दिव्यांश तिवारी, नेहा यादव और मुस्कान चयनित हुईं। जिला क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 अगस्त को अयोध्या में होने वाली मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें