फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन बंद रहेगा पीपा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर बने पीपा पुल पर 26 अप्रैल से तीन दिन तक आवागमन बंद रहेेगा। गोंडा जिले के चांदपुर कटौली में जरूरी चैनलाइजेशन कार्य के लिए बड़ी नाव को ले जाने को लेकर इस पीपे के पुल को तोड़ा जाना जरूरी हो गया है। इसे देखते हुए ही कई पीपों को पुल से तीन दिन के लिए हटाया जा रहा है। 28 अप्रैल के बाद फिर यह पुल सामान्य आवागमन के लिए प्रयोग में आने लगेगा।
विज्ञापन

सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर प्रत्येक वर्ष पीपे के पुल का निर्माण कराया जाता है। बरसात के दिनों में यह पुल बंद कर दिया जाता है। इसके बाद फिर से पीपा लगाकर पुल बनाया जाता है। इससे अंबेडकरनगर से होकर संतकबीरनगर, गोरखपुर व देवरिया के बीच सीधा आवागमन होता है। इसके चलते यह पुल इन जनपदों के निवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। बीते दिनों इस वर्ष भी पीपे का पुल सामान्य आवागमन के लिए शुरू किया गया था। इस बीच अब 26 अप्रैल से पुल को तीन दिन के लिए बंद किया जा रहा है।
ऐसा इसलिए क्योंकि बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड वाराणसी द्वारा गोंडा जनपद में सरयू नदी के तट पर स्थित चांदपुर कटौली गांव में बाढ़ एवं कटान से बचाव के लिए सुरक्षा के चलतेे ड्रेंजिंग की ओर से चैनलाइजेशन का काम कराया जाना है। इसके लिए बड़ी नाव को वहां ले जाने की जरूरत है। नाव को कम्हरिया घाट पुल से होकर गुजरना है। यह तभी संभव होगा, जब पुल में लगे पीपों को हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार ने इसे देखते हुए डीएम गोरखपुर को पत्र लिखकर तीन दिन के लिए पीपा पुल तोड़ने की अनुमति देने का पत्र भेजा था। पत्र के आधार पर डीएम गोरखपुर विजय किरन आनंद ने 26 अप्रैल से पीपा पुल को तोड़ने एवं तीन दिन में पुन: स्थापित करने का आदेश दिया है। इसकी सूचना जिलाधिकारी अंबेडकरनगर को भी दी गई है।
विज्ञापन

तेजी से पूरा कराया जाएगा काम
गोंडा तक बड़ी नाव को ले जाने के लिए पीपे का पुल तोड़ा जा रहा है। जो पीपे हटाए जा रहे हैं, उन्हें जरूरत पूरी हो जाने के बाद तेजी से जोड़ दिया जाएगा। कोशिश यह है कि जल्द से जल्द कार्य पूरा हो जाए। इसके बाद पुल को फिर से आवागमन के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें