फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने बुजुर्ग को रौंदा

Tue, 16 May 2017 10:39 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे मृत वृद्ध के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवारीजनों के अनुसार वृद्ध मानसिक रूप से परेशान भी थे।
विज्ञापन


उधर अकबरपुर से सटे पवित्र शिवबाबा के निकट फैजाबाद की तरफ से बसखारी जा रही अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

जानकारी के अनुसार टांडा थाना अन्तर्गत मनिहारी टोला छोटी बाजार निवासी नबी अहमद (60) मंगलवार भोर में अकबरपुर टांडा मार्ग स्थित रामपुर बाजार के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी समय उन्हें तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। बताया जाता है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था। उधर श्यामकुमार (23), महेंद्र(35) निवासी दिल्ली व कर्मवीर(25) सोमवार देर शाम कार द्वारा दिल्ली से बसखारी में अपने एक मित्र के घर वैवाहिक आयोजन में भाग लेने जा रहे थे।

बताया जाता है कि जब वे पवित्र शिवबाबा के निकट पहुंचे, तो कार अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक वाहन को नियंत्रित करता, तब तक कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इर्दगिर्द मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल कारसवारों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चालक कर्मवीर की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके अलावा फैजाबाद जनपद के गोसाईगंज निवासी मनोज(40), टांडा थाना अन्तर्गत मुबारकपुर निवासी राघवेंद्र(28) व हंसवर थाना अन्तर्गत हंसवर निवासी अमरजीत(22) अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें