फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

Tue, 05 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी बाजार के निकट साइकिल से घर जा रहे वृद्ध की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना अंतर्गत सूबेदार का पूरा गांव निवासी बाबूलाल (70) पुत्र रामनरेश मंगलवार सुबह साइकिल कटेहरी बजार जा रहे थे। बाजार के निकट पहुंचने पर फैजाबाद से अकबरपुर की तरफ आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग चुका था। आननफानन में वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। बसखारी थाना अन्तर्गत दौलतपुर गांव निवासी सैनुलहक 42 पुत्र मुनव्वर अली सोमवार देर शाम किछौछा जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अहिरौली थाना अन्तर्गत गौराबसंतपुर गांव निवासी लालबहादुर 55 पुत्र ठन्नू सोमवार देर शाम गांव के निकट ही साइकिल से जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अकबरपुर थाना अन्तर्गत बनगांव निवासी पंकज (20) पुत्र मंशाराम व प्रेमादेवी (50) पत्नी मंशाराम सोमवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर गांव जाते समय पुरसावां गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना अन्तर्गत जैनापुर गांव निवासी रामसुमेर 35 पुत्र करिया सोमवार देर शाम कुर्कीबाजार के निकट सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें