फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों की भेंट चढ़ी 100 बीघा फसल

Tue, 05 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एकडल्ला में तार गिरने से राख हुई गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकडल्ला गांव में 13 किसानों का 25 बीघा गेहूं राख
विज्ञापन

गत वर्ष के हादसे से विद्युत विभाग द्वारा सबक न लेने का बड़ा खामियाजा किसानों को फिर भुगतना पड़ा है। विद्युत विभाग की उदासीनता से एक बार फिर एकडल्ला गांव के निकट 13 किसानों की लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है।

कई और गांवों में 58 बीघा फसल जली
इल्फिातगंज/हंसवर/राजेसुल्तानपुर। इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के कटरिया मांझा में मंगलवार को आग से करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे करीब 8 लाख रुपए की क्षति हुई है। वहीं कटरिया मांझा में आग से इब्राहिमपुर के करीब 15 किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं जल गई।
विज्ञापन


इसमें रामपलट की 7 बीघा, श्रीराम की 4 व सागर की 4 बीघा फसल शामिल हैं। हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार टड़वा गांव में आग से संजय सिंह का ढाई बीघा, दयाराम व रामदेव का 1-1 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों को करीब 90 हजार रुपए का नुकसान पहुंचा है।

राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार शंकरपुर गांव में मंगलवार को सायं पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें करीब 14 बीघा फसल जल गई।

जैतपुर, मालीपुर में चार बीघा खेत जले
जलालपुर। जैतपुर थाना अन्तर्गत पक्खनपुर बिछैला गांव निवासी तामेश्वर के गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास लेकिन हवा के चलते आग ने अनिल के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया।

लगभग आधा घंटे के अथक प्रयास के बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक तामेश्वर की 10 बिस्वा व अनिल की 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आगजनी से 20 हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ।

उधर मालीपुर के सूर्यप्रकाश, राजकरन व प्रेमशंकर के खेत में लगी आग से तीन बीघा फसल जलकर खाक हो गई। इससे लगभग 60 हजार रुपये की फसल को नुकसान हुआ है। आग की यह घटना शॉर्ट सर्किट के चलते हुई है।


भगवानपुर मंझरिया में 15 बीघा फसल जली
आलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भगवानपुर मंझरिया में आग से करीब 15 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। इससे 11 किसानों को करीब 3 लाख रुपए की चपत लगी है। किसानों ने तहसील प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

मध्याह्न करीब शॉर्ट सर्किट से लगी आग से आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। किसानों ने तत्काल इसकी सूचना आलापुर फायर टीम को दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक आग ने मेवालाल की 3 बीघा गेहूं की फसल खाक कर दी।
विज्ञापन


इससे उन्हें करीब 60 हजार रुपए की चपत लगी है। इसके अलावा श्रीराम, दशई, मोती, बीरा, सिधारी, रामदीन, हरिहरप्रसाद, अवधेश, अशोक व लालबिहारी की लगभग 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। इससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें