फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फिजिक्स-केमिस्ट्री आसान, बायोलॉजी में सवाल कठिन

विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में परीक्षा देने के बाहर निकलते अभ्यर्थी।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 11 केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट परीक्षा) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने पेपर को संतुलित बताया। अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान थी। हालांकि, बायोलॉजी के सवाल लंबे होने के कारण यह खंड कठिन लगा।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी-2026) परीक्षा का कड़ी सुरक्षा में आयोजन हुआ। केंद्रों के बाहर पुलिस के जवान तैनात रहे। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी अभिभावक संग सुबह दस बजे से जुटना शुरू हो गए थे। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे के बीच केंद्र के अंदर सघन जांच के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देने के बाद कई परीक्षार्थी काफी खुश दिखे। परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक हुआ।
शहर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र के बाहर सैकड़ों की तादाद में अभिभावक जुटे थे। केंद्र के प्रवेश द्वार पर पुरुष व महिला पुलिस के जवान भी तैनात थे। सिटी कोऑर्डिनेटर व नवोदय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 4,848 अभ्यर्थियों में से 4,777 ने परीक्षा दी, वहीं 71,000 हाजिर रहे। एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, डीआईआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, डिप्टी कोऑर्डिनेटर जयचंद व अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

फोटो-32
2024 पेपर का पैटर्न दोहराया गया
नीट का पेपर संतुलित था। पेपर में 180 प्रश्नों को हल करना था। इसमें 90 प्रश्न बायोलॉजी, 45 प्रश्न केमिस्ट्री और 45 प्रश्न फिजिक्स विषय से पूछे गए थे। 2024 वाले पेपर का पैटर्न इस बार दोहराया गया है। उम्मीद है कि पेपर क्वालिफाई हो जाएगा।-शिवम मौर्य, जलालपुर
फोटो-33
बायोलॉजी के प्रश्नों को हल करने में हुई दिक्कत
बायोलॉजी के प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हुई, क्योंकि सवाल थोड़ा लंबे पूछे गए थे। इस वजह समय कम पड़ गया। फिजिक्स व केमिस्ट्री के सवाल न ज्यादा मुश्किल थे। सभी प्रश्न कर दिए हैं। -सबिया सुंबुल, टांडा
फोटो-34
हल करने में समय पड़ा कम
बायोलॉजी के प्रश्न अधिक लंबे थे। इस बार सिलेबस के बाहर से प्रश्न नहीं आए, लेकिन समय कम पड़ गया। इन प्रश्नों को हल करने में अधिक मेहनत करनी पड़ी। पहली बार पेपर दिया है, इसलिए थोड़ा डर लग रहा था। -प्रत्यूष, इब्राहिमपुर टांडा
फोटो-35
अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
यह मेरा पहला प्रयास है। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी की थी, लेकिन बायोलॉजी और फिजिक्स के सवाल ने थोड़े उलझाऊ थे। उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करूंगी। -श्रेया, बरियावन अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें