अंबेडकरनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का कार्यक्रम जिला अस्पताल में आयोजित किया। इस मौके पर सदस्यों ने केक काटा।
जिलाध्यक्ष रविश्याम पटेल ने कहा कि समाज में फार्मेसी क्षेत्र की महती भूमिका है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी रूप में फार्मासिस्ट के सहयोग की आवश्यकता पड़ती है। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने कहा कि फार्मासिस्ट का पद काफी जिम्मेदारी वाला पद है। चीफ फार्मासिस्ट ने नरेंद्र वर्मा ने फार्मासिस्टों के कार्य और उनके दायित्वों केे बारे में चर्चा की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सीएमएस डॉ. पीएन यादव, अखिलेश चौधरी, राकेश, शैलेंद्र, राममिलन, विनोद यादव व ज्ञानचंद्र मौजूद रहे।
-
बुजुर्गों के साथ मनाया फार्मासिस्ट डे
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में वृद्धाश्रम दहीरपुर में बृहस्पतिवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। यहां बुजुर्गों के साथ भोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन मौर्य ने कहा कि किसी को भोजन कराने जैसा पुण्य कार्य और कोई नहीं कर सकता। विशिष्ट अतिथि राजन सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा फार्मासिस्टों के मान-सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। दीपक श्रीवास्तव, डॉ. राकेश प्रजापति, राघवेंद्र राम, अनुज वर्मा, डॉ. राकेश मौर्य, प्रवीण सहित कई फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। संवाद