फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्राओं ने किया बैंकों का भ्रमण, जानी कार्य प्रणाली

सार

अंबेडकरनगर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने विभिन्न बैंकों का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्हें बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल लेनदेन और वित्तीय जोखिमों की जानकारी दी गई। इससे छात्राओं में आर्थिक जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा में जानकारी लेती कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बैंकों का भ्रमण किया। छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली व डिजिटल लेनदेन के प्रति छात्राओं को वित्तीय जोखिमों के प्रति भी सजग किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर के सहायक अध्यापक राधेश्याम, किरन वर्मा ने छात्राओं को भारतीय स्टेट बैंक शाखा का भ्रमण कराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना के बच्चों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यप्रणाली समझी। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मसेना मिर्जापुर के सहायक अध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रामनगर के अध्यक्ष अनूप शुक्ला, एआरपी ईशान, शैलेंद्र व राघवेंद्र सिंह ने विद्यालय के बच्चों का बैंक ऑफ बड़ौदा रामनगर का भ्रमण कराया। शाखा प्रबंधक आलोक रंजन ने बच्चों को खाते में रकम जमा करने, निकालने, ऋण, बीमा योजना व एटीएम के बारे में बताया। शाखा प्रबंधक ने बच्चों को चॉकलेट देकर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान शैलेश यादव, बैंककर्मी भरत भावरिया, राहुल गौतम, रामभुज, पवन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें