फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक को गोलियों से भूना

Sun, 21 Jun 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया के मूल निवासी शोएब खान (45) के जलालपुर व बसखारी में दो पेट्रोल पंप हैं। शोएब रविवार पूर्वाह्न बसखारी स्थित अपने पेट्रोल पंप से जलालपुर कस्बे के लिए निकले थे।
विज्ञापन


वे अपनी एसयूवी खुद ही ड्राइव कर रहे थे, जबकि पेट्रोल पंप का कर्मचारी रामविलास भी उनके साथ था। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे बसखारी जलालपुर मार्ग पर कर्बला कासिमपुर के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने शोएब को रुकने का इशारा किया और इसी के साथ ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने असलहा निकालकर गाड़ी पर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए।

इससे बचने के प्रयास में शोएब की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर में जाकर रुक गई। जब तक शोएब गाड़ी से उतरते या फिर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से बचाव का प्रयास करते तब तक बाइक से उतरे एक बदमाश ने नजदीक से उन पर तीन और फायर कर दिए।
विज्ञापन


शोएब के हाथ, पेट व सीने में एक-एक गोली लगी, जबकि गाड़ी में बैठे कर्मचारी रामविलास को बदमाशों ने निशाना नहीं बनाया। हालांकि कुछ छर्रे धंसने से वह भी घायल हो गया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर मुख्य मार्ग के बजाय नहर पटरी से होकर भाग गए।

इस बीच मौके पर पहुंचे कुछ परिचित शोएब व उनके कर्मचारी को उन्हीं के वाहन से लेकर जलालपुर नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां चिकित्सक ने शोएब को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद निजी चिकित्सालय की एंबुलेंस से शोएब व घायल कर्मचारी को नगपुर सीएचसी ले जाया गया।

घटना की खबर पाकर शोएब के परिवारीजन व तमाम परिचित सीएचसी पहुंच गए और शव को एंबुलेंस से उतारने नहीं दिया। बाद में स्थानीय लोगों के समझाने पर परिवारीजनों ने शव पुलिस को सौंपा। तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही डीएम विवेक, एसपी पंकज समेत एएसपी पंकज पांडेय जलालपुर पहुंच गए।

अधिकारियों ने परिवारीजनों व व्यापारी नेताओं से विस्तृत वार्ता की और जल्द ही घटना का खुलासा करके हमलावरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद डीएम व एसपी जलालपुर थाने गए घटना को लेकर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।

शोएब खान पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी थे। घटना के विरोध में जिले के सभी  पेट्रोल पंप मालिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर ताले लटक गए। एसोसिएशन से जुड़े बजरंगबली, अरविंद पांडेय व शेषकुमार वर्मा ने कहा कि घटना को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों में शोक की लहर है। ऐसे में पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें