अंबेडकरनगर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जिले में संगठन को चुनावी मोड में लाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रभारियों की तैनाती कर दी है। इनके जरिये बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी प्रभारी अयोध्या जनपद के हैं। अकबरपुर विधानसभा की जिम्मेदारी कमला शंकर पांडे, कटेहरी की रघुनंदन चौरसिया, टांडा की शोभनाथ वर्मा, जलालपुर की गिरीश कुमार पांडेय और आलापुर की बसंती सिंह को सौंपी गई है।