फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वाले लोगों को मिलेगा श्रमिक योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वाले फूड डिलीवरी, हेल्थ केयर, ट्रैवेल एजेंट, ओला आदि में काम करने वाले लोगों को भी श्रमिक योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ई श्रम पोर्टल पर सेवाओं के श्रमिकों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाएगा।

सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में पांच लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत है। इन श्रमिकोंं को श्रम विभाग में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसका दायरा बढ़ाने के लिए अब एप के माध्यम से ऑनलाइन काम करने वालोंं को विभाग से जोड़ा जाएगा। ये श्रमिक अनुबंध पर काम करते हैं, लेकिन अभी तक यह सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


श्रमिक योजनाओं से जोड़ने के बाद इनको भी श्रम विभाग से मिलने वाली योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। श्रमिक आधार, पैन कार्ड व आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ किसी भी जनसेवा केंद्र से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को विभागीय श्रम योजनाओं के साथ ही आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम व प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन






वर्जन-



ई श्रम पोर्टल पर कराएं पंजीयन

विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वाले श्रमिकों का भी विभाग में पंजीकरण कराया जाना है। इसके लिए किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं।



राजबहादुर यादव, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें