फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के इंतजार में दिनभर भटकते रहे लोग

Sun, 22 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर रोडवेज स्टेशन पर बसों के इंतजार में भटकते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज बस के यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अक्सर बसों का संचालन कम होने से उन्हें दिंक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज के क्षेत्रों में जाने के लिए लोगों को कई-कई घंटे अकबरपुर रोडवेज स्टेशन पर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


यह समस्या अक्सर सामने आती रहती है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा अकबरपुर बस स्टेशन पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में यात्री बसों के इंतजार में भटकते नजर आए। किसी को इलाहाबाद जाना था तो कोई सुल्तानपुर, टांडा व जहांगीरगंज के लिए बस का इंतजार करता रहा था।

जहांगीरगंज जाने के लिए करीब दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे जितेंद्र पाल खासे परेशान हो चुके थे। टांडा के यात्री महफूज भी किसी तरह से सुल्तानपुर से यहां पहुंच गए थे लेकिन टांडा जाने के लिए उन्हें सवारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें