फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से पूरे दिन जूझे राहगीर

Fri, 14 Oct 2016 11:51 PM IST
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को दिन भर लगता रहा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन जिला मुख्यालय के लिए नासूर बनती जा रही है। रिंगरोड व बाइपास निर्माण की मांग की अनदेखी किए जाने का ही नतीजा है कि लगभग प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर लोगों को घंटों जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। शुक्रवार को भी लगभग पूरे दिन अलग अलग मार्गों पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ आमजन बल्कि छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में भारी दिक्कतें हुईं। लगभग ढाई वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जब फैजाबाद जनपद दौरे के दौरान जिला मुख्यालय पर रिंगरोड निर्माण कराने की घोषणा की थी तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। एक-एक कर दिन बीतते गए।

ढाई वर्ष से अधिक का समय बीत गया लेकिन निर्माण की बात दूर, प्रक्रिया ही प्रारंभ नहीं हो सकी। नतीजतन जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब जिला मुख्यालय पर लोगों को जाम की समस्या से दो-चार न होना पड़ता हो।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी लगभग पूरे दिन विभिन्न मार्गों पर जाम की समस्या उत्पन्न होती रही। जाम में फंसे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर लगभग पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही तो नई सड़क, पुरानी तहसील तिराहा व अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र में रुक-रुककर जाम लगता रहा।

यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए यातायात पुलिसकर्मी के साथ-साथ सिविल पुलिसकर्मी भी इधर-उधर भागदौड़ करते दिखे। हालांकि उन्हें इसमें बड़ी सफलता नहीं मिल सकी। जाम में न सिर्फ आमजन बल्कि कर्मचारी व छात्र-छात्राएं भी फंस गए। सबसे अधिक समस्या फैजाबाद रोड पर हुई। यहां लगभग पूरे दिन जाम लगा रहा।

इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई। सुनील, रमेश, जगदीश, जमाल व यासिर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को चुनाव के दौरान ही समस्याएं दिखाई देती हैं। चुनाव निपटने के बाद उन्हें दूर करने की सुध नहीं रहती। कहा कि ढाई वर्ष पूर्व रिंगरोड निर्माण की घोषणा की गई थी लेकिन उसे अब तक जमीनी हकीकत नहीं दिया जा सका है।

इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। एएसपी राहुलराज ने बताया कि जाम की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यातायात पुलिसकर्मी के रिक्त पड़े पदों पर तैनाती के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें