फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम संकट से निजात दिलाने के लिए नगर में लगे नो इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर नगर में जाम का संकट लगातार गहराता जा रहा है। दिन में बड़े वाहनों के प्रवेश करने के चलते नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन उत्पन्न हो रहे जाम संकट से नागरिकों को मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिकों ने नगर में नो इंट्री की व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की है। कहा कि यदि दिन में नो इंट्री लागू न की गई तो काफी हद तक जाम के संकट से निजात पाया जा सकता है। नागरिकों ने सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जे को हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जलालपुर नगर में जाम का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी पूरे दिन नगरवासियों को जाम की मुश्किलों से जूझना पड़ा। नागरिकों का कहना है कि जाम के संकट से सबसे ज्यादा मुश्किल दिन में बड़े वाहनों के नगर में प्रवेश के चलते हो रहा है। यदि दिन में नो इंट्री नगर के अंदर लगा दी जाए तो जाम के संकट से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है। नागरिकों के मुताबिक सबसे ज्यादा जाम की स्थिति जमालपुर, यादव चौराहा, तहसील मोड़, पोस्ट ऑफिस, सराय चौक पर रहता है।
जलालपुर सुरहुरपुर मार्ग पर रजिस्ट्री कार्यालय के पास स्थित तिराहे पर अक्सर बड़े वाहन होकर गुजरते हैं। स्थान अभाव के चलते बड़े वाहनों को मुड़ने में काफी दिक्कत होती है। इसके चलते जाम की स्थिति अक्सर उत्पन्न होती रहती है। इस तिराहे से शाहगंज, बसखारी व जलालपुर नगर के लिए वाहन गुजरते हैं। दिन भर बड़े वाहनों के आवागमन का खामियाजा आम नागरिकों को जाम के संकट के रूप में भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल जमालपुर के पास भी रहता है। दिन में वैसे भी यातायात का दबाव नगर में बढ़ा रहता है। छोटे वाहनों के बीच बड़े वाहनों के आ जाने से मुश्किलें बढ़ जाती हैं। सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जे भी जलालपुर नगर में जाम संकट बढ़ाने के कारण हैं। इस पर भी पुलिस कोई खास ध्यान नहीं दे रही। पटरियों पर अवैध कब्जे के चलते वाहनों को आवागमन में मुश्किल होती है। कई बार वाहनों केकी पटरियों पर लगी दुकानों से वाहनों के छू जाने पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
स्थानीय शाहकार आलम, दिनेश कुमार, राजेश आदि ने प्रशासन से नगर में दिन में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक नो इंट्री की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। कहा कि बड़े वाहनों के प्रवेश पर दिन में रोक लगाए जाने से काफी हद तक राहत मिल सकती है। एसडीएम अभय कुमार पांडेय का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें