फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी से लोग परेशान, 42 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 15 May 2025 07:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बीते कई दिनों से जारी तेज गर्मी ने बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं दी। पूरे दिन तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी ने बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रभाव डाला।गुरुवार सुबह से शुरू हुई तेज धूप ने बाजारों और स्कूलों में मौजूद लोगों को परेशान कर दिया है।बाजारों में सुबह से ही गर्मी की वजह से सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहक कम नजर आए, दुकानदार भी गर्मी के कारण कम समय के लिए ही स्टोर खोल पा रहे हैं। दुकानों के बाहर धूप से बचने के लिए छांव तलाशते लोग हर तरफ नजर आए। दुकानदारों ने पंखे और कूलर चालू रखे, लेकिन ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई। केवल आवश्यक वस्तुएं खरीदने आए लोग ही बाजार में नजर आए।
विज्ञापन




ज्वेलरी, कपड़े और अन्य रिटेल कारोबार में कारोबार सुस्त पड़ा। शीतल पेय पदार्थ और आइसक्रीम-फालूदा की दुकानों पर हलचल रही। स्कूलों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। बढ़ते तापमान के कारण कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में कमी देखी गई। बच्चे सुबह से ही पसीने से तर-बतर नजर आए।

स्कूल प्रशासन ने बच्चों को पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के लिए सावधान रहने की सलाह दी। सार्वजनिक स्थल जैसे पार्क भी सुनसान पड़े। सुबह-शाम की सैर के लिए आने वाले लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों में ही रहे। पार्क की बेंच खाली रहीं और खेल के मैदान वीरान दिखाई दिए। सड़कें भी गर्मी के कारण खाली नजर आईं। इस दौरान कम वाहन चलते देखे गए, क्योंकि लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से संबंधित बीमारियों को लेकर सतर्कता बढ़ाई है।
विज्ञापन






अभी दो दिन और सताएंगी गर्मी



लगातार पड़ रही गर्मी से अभी छुटकारा नहीं मिलेगा। दो दिनों तक और गर्मी अपना सितम ढाएगी। कृषि मौसम विज्ञान अयोध्या के वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अभी मौसम में दो दिनों तक नरमी नहीं आएगी। दो दिनों बाद कुछ परिवर्तन रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें