बुधवार की सुबह गांव की 12 से अधिक महिलाएं कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंची और प्रदर्शन करने लगीं। मूरतादेवी व रामसिंगारी ने कहा कि पात्र होने के बाद भी उन्हें समाजवादी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। वे लोग पेंशन के लिए भटक रहीं हैं। करोरा व कुमारीदेवी ने कहा कि पेंशन के लाभ के लिए उन्होंने कई बार संबंधित अफसरों से शिकायत की लेकिन इसे लेकर कभी कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
कहां कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ, तो वे लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। बाद में उन्होंने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सावित्री, संतोष, राजकुमारी, शकुंतला, रामकेवल आदि मौजूद रहीं।