फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दुग्ध निरीक्षक समेत दो का कटा वेतन

Mon, 03 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान अनुपस्थित मिले दुग्ध निरीक्षक व कनिष्ठ सहायक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। अनुपस्थित मिले जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित चार अन्य से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद अचानक सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह दुग्ध विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां दुग्ध निरीक्षक सुधाकर प्रसाद व कनिष्ठ सहायक राजीव वर्मा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। पूछने पर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी कुछ नहीं बता सके।

इस पर दोनों का एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया। अल्पसंख्यक कार्यालय के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कनीज फातिमा अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों ने बताया कि मुशीर अहमद विभागीय कार्य से निदेशालय गए हैं, जबकि कनीज फातिमा विभागीय वसूली के लिए क्षेत्र में गई हैं।
विज्ञापन


मौके पर इसका कोई उल्लेख न होने के कारण दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। सीडीओ यहां से समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां सुपरवाइजर नफीसुल हसन व अधीक्षक पुजारी प्रसाद राव अनुपस्थित मिले। बताया गया कि दोनों राज्य सूचना आयोग गए हैं। उल्लेख न होने के कारण इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया।

सीडीओ डॉ. अख्तर ने डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण किया तो वहां डीपीआरओ अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों ने बताया कि कांवरिया मेले की निगरानी में सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने के कारण वह निरीक्षण पर निकले हैं। आरईएस के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक रमेश चंद्रलाल श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले।

उपस्थित रजिस्टर पर तीन व चार अगस्त का आकस्मिक अवकाश का प्रार्थनापत्र मौजूद था। कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार 22 जुलाई से अर्जित अवकाश पर मिले। जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह राज्य सूचना आयोग गए हैं।

उनके द्वारा अनुमति नहीं मांगी गई थी, इसलिए इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। इसी कार्यालय में तैनात कर्मचारी संजय वर्मा अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह कोषागार गए हैं। जानकारी करने पर वह कोषागार में मिले। जिला विकास कार्यालय व जिला अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय के निरीक्षण में सभी उपस्थित मिले।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें