तबियत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे अंबेडकरनगर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासिनी सावित्री (40) पत्नी लालचंद्र ने रविवार रात विषाक्त खा लिया।
उसे उल्टी व पेद में दर्द शुरू हो गया। पहले तो उसे गंभीरता से नहीं लिया गया, लेकिन जब उसने विषाक्त खाने की बात बताई, तो वे सन्न रह गए। आननफानन में पहले बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है।