फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व शिक्षा पर दें ध्यान

Sun, 12 Feb 2023 05:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व शिक्षा पर सभी को ध्यान देना चाहिए। इससे महिलाओं के जीवन में तेजी से बदलाव हो रहा है। यह आह्वान शनिवार को मिशन शक्ति टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर किया।
विज्ञापन




इब्राहिमपुर थाने के उपनिरीक्षक संजीव कुमार, सिपाही राजेश यादव, जावंती ने इल्तिफातगंज व इब्राहिमपुर में महिलाओं व बेटियों से कहा कि बैंकिंग लेनदेन व मोबाइल का प्रयोग सावधानी के साथ करें। अनावश्यक एप व वेबसाइट मोबाइल में न खोलें। बैंक से जुड़ी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड भी कभी को शेयर न करें।



महिला थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, सिपाही शिवानी सिंह, अमृता सिंह गौर, प्रिया मिश्रा व सुषमा यादव ने भानुमती स्मारक महाविद्यालय व किसान राष्ट्रीय जूनियर हाईस्कूल गौहन्ना में छात्राओं को किसी के द्वारा परेशान करने पर हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें