फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: 247 ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sun, 12 Feb 2023 05:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज में शनिवार को नवोदय प्रवेश परीक्षा देते अभ्यर्थी। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शनिवार को दो केंद्रों पर जवाहर नवोदय में कक्षा नौ के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 247 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे जबकि 499 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन






जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में छह सीटों के लिए शनिवार को अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज व जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हुई। सुबह सवा 11 बजे से प्रारंभ हुई परीक्षा में 247 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे, 499 ने परीक्षा दी।




सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच हुई परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने में पर्यवेक्षक रामनाथ यादव व शैलेश्वर सिंह ने दोनों केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन





जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत चौधरी ने बताया कि विद्यालय के 12 कमरों में जबकि बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंकर कुमार चौधरी ने बताया कि 22 कमरों में प्रवेश परीक्षा हुई। उधर, डीआईओएस मनोज गिरि ने बताया कि परीक्षा सुचारू ढंग से संपन्न करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें