फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मरीजों को इलाज के लिए डाॅक्टरों का करना पड़ता है इंतजार

Wed, 06 Aug 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। अगर आप बीमार हैं और समय से इलाज चाहते है तो सीएचसी इलाज के लिए आसपास के पांच से सात किमी दूर तक के मरीज यहां पर आते हैं। सुबह आठ बजे खुलने वाली अस्पताल की ओपीडी में इलाज कब शुरू हो इसका किसी को कुछ पता नहीं रहता है। बृहस्पतिवार को अस्पताल आए मरीजों को घंटों इंतजार के बाद ही इलाज मिल पाया।
विज्ञापन

अस्पताल में अधीक्षक समेत चार चिकित्सकों की तैनाती है। वहीं अधीक्षक के सीएचसी में निवास न करने के कारण यह हालत और गंभीर हो रही है। नेवारी के रहने वाले अर्सलान, मो. मूसा व कस्बे के रहने वाले रमजान दवा लेने अस्पताल गए थे। यह सभी लोग ओपीडी के खुलने के पहले ही अस्पताल पहुंच गए थे। इन्हें उम्मीद थी कि समय से आने के कारण दवा भी जल्दी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।
विज्ञापन

रमजान ने बताया कि करीब नौ बजे एक चिकित्सक आए तो लेकिन इलाज साढ़े नौ बजे ही मिल सका। ऐसे में कई मरीज बिना दवा के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें