जिला अस्पताल में पचा बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीज व तीमारदार।
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में कम्प्यूटर से पर्चा बनवाने की मशक्कत मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। चिकित्सक को दिखाने से पहले मरीजों को प्रतिदिन पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में खड़े होकर जूझना पड़ता है। पर्चा बनाने के लिए चार काउंटर होने के बाद भी मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
मरीजों का कहना है कि हाथ से पर्चा बनने में काफी कम समय लगता था। कम्प्यूटर पर्चा बनाने में 10 से अधिक कॉलम में जानकारी दर्ज करनी पड़ती है। इससे एक पर्ची बनाने में तीन से पांच मिनट का समय लग जाता है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन मरीज पहुंचते हैं।
कई बाहर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को अस्पताल के बाहर सड़क तक लाइन लगानी पड़ती है। यही स्थिति सोमवार को भी थी। सुबह 10 बजे तक चारों काउंटर पर लंबी लाइन लगी थी। लाइन में खड़े जमुनीपुर के राजेंद्र प्रसाद, अरिया के पुन्नू जायसवाल व कटेहरी के लालता ने कहा कि पर्चा काउंटर बढ़ाने की जरूरत है। मरीजों को चिकित्सक को दिखाने से ज्यादा मुश्किल पर्चा बनवाने में करनी पड़ रही है।
मरीजों की सहूलियत के लिए चार काउंटर से पर्चा बनाया जाता है। अधिक डाटा फीड करने के चलते थोड़ा समय लगता है। इस व्यवस्था और सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस