अंबेडकरनगर। नई उम्र की क्रिकेट पौध अब किसी जिले तक सीमित नहीं रह गई है। अब ये खिलाड़ी एक देश से दूसरे देश में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अग्रसर हैं। क्रिकेट को केवल खेल के रूप में न लेकर कॅरिअर के रूप में ले रहे हैं। इसमें वह मैदान पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं।
यह अगर संभव होता दिख रहा तो इसके पीछे इनकी वर्षों की मेहनत पर यह परिणाम अपने आप में अलग छाप छोड़ता दिख रहा, जो बड़ा ख्वाब दिखाकर मंजिल की तरफ बढ़ने की प्रेरणा देने में अग्रणी बने हैं।
कोई क्रिकेट को कॅरिअर बनना चाहता है तो कई अपने देश की टीम के लिए खेलना चाहता है। ये खिलाड़ी जिले से लेकर दूसरे देशों तक में खेलने के लिए जाते हैं। शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में बुधवार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित सूर्यपाल वर्मा राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।