फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: चुनाव चिह्न मिला, मतदान 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 382 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे 4109 पदों के नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद उन्हें चुनाव चिह्न आवंटन करने की प्रक्रिया भी सोमवार को पूरी कर ली गई। इन पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा। जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 382 ग्राम पंचायतें ऐसी थीं, जहां कोरम न पूरा होने के चलते संबंधित ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नहीं ग्रहण कर सके थे। दरअसल इन ग्राम पंचायतों में 4109 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर किसी ने भी दावेदारी नहीं की थी। बीते दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त चल रहे पदों पर 12 जून को मतदान कराने की घोषणा की थी। इसके साथ ही टांडा व अकबरपुर विकास खंड के एक-एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद के लिए भी उपचुनाव की भी घोषणा की थी।
इसके लिए छह जून को जिले के सभी नौ विकास खंड मुख्यालयों पर पहुंचकर दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। सात जून सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक चले नाम वापसी के बाद देर शाम तक चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया चली। इसके साथ ही 12 जून को होने वाले मतदान की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि सोमवार देर शाम तक चले चुनाव चिह्न आवंटन के बाद अब जरूरत पड़ने पर 12 जून को मतदान होगा। 14 जून को मतों की गणना होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें