फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: पानी टंकी की पुताई कर रहा पेंटर 25 फीट नीचे गिरा, तोड़ दिया दम; सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाए था

Mon, 01 Jun 2026 06:14 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में पानी टंकी की पुताई कर रहे पेंटर की 25 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। अचानक बांस की बाड़ खुलने से हादसा हुआ। पेंटर ने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाई थी। कार्यदायी संस्था व जल निगम ने मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इसी टंकी से गिरकर पेंटर की हुई मौत।, बाबूराम की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार शाम निर्माणाधीन पानी की टंकी की पुताई करते समय करीब 25 फिट ऊंची बांस की बाड़ खुल जाने से पेंटर बाबूराम जमीन पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल पेंटर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान सेफ्टी बेल्ट का इस्तेमाल न होने की बात भी सामने आई है। हालांकि दो अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। अधिकारी कार्रवाई के बजाय एजेंसी और परिजनों के बीच समझौता होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

विज्ञापन


घटना इब्राहिमपुर क्षेत्र के बलरामपुर गांव की है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इसकी पुताई का काम कराया जा रहा है। रविवार की सुबह 07:30 बजे जलालपुर गांव निवासी बाबूराम (51) घर से निकले थे। अन्य मजदूरों के साथ बांस-बल्ली और लोहे की जालियों के बाड़ के सहारे करीब 25 फीट ऊंचाई पर टंकी की पुताई कर रहे थे। शाम करीब 04:30 बजे बाड़ की बल्लियां व लोहे की जाली अचानक ढीली होकर खिसक गई। बाबूराम संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरे। इससे उनके सिर व अन्य अंगों पर गंभीर चोट ई। साथ में काम कर रहे दो अन्य मजदूर बच गए।

परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया

साथियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टांडा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जल निगम के अफसर, कार्यदायी संस्था के लोग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार के लोगों से वार्ता कर उन्हें उचित मुआवजा मुहैया कराने का आश्वासन देकर शांत करा दिया। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के दौरान एसडीएम टांडा डॉ. शशि शेखर, एसओ इब्राहिमपुर आशुतोष शर्मा मौजूद रहे। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

परिवार के भरण पोषण का था जिम्मा

बाबूराम की मौत की खबर सुनते ही पत्नी चनरा देवी बेसुध हो गईं। चार संतानों में बड़ा बेटा अजय कुमार समूह में काम करता है। दो बेटे पवन व गुलशन व बेटी शिवानी पढ़ाई करते हैं। परिवार के भरण पोषण का जिम्मा बाबूराम पर ही था। इसमें कुछ सहयोग अजय कुमार का रहता था। फिलहाल परिवार के लोगों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूरों को बिना सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था। श्रम सुरक्षा नियमों के अनुसार ऊंचाई पर कार्य करने वाले श्रमिकों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराना अनिवार्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो शायद यह जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें