फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र पर प्रभारी के स्थान पर तौल कराता मिला भतीजा, भड़के सीडीओ

विज्ञापन
फोटो 24, अंबेडकरनगर के बसखारी क्षेत्र के क्रय केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण में सीडीओ को कहीं केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले तो कहीं क्रय केंद्र प्रभारी के स्थान पर उनका भतीजा खरीदारी करता मिला। बाद में जांच रिपोर्ट सीडीओ ने डीएम को भेज दी।
विज्ञापन

शासन प्रशासन के तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा धान खरीद को लेकर बरती जा रही लापरवाही दूर नहीं हो रही है। बुधवार को क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी उस समय सामने आई जब सीडीओ घनश्याम मीणा ने बसखारी व उसके आसपास स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। सीडीओ विपणन साधन सहकारी समिति पूरा चौबे त्रिमुहानी पहुंचे तो वहां केंद्र प्रभारी नदारद मिले। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि दो किसानों का 98.48 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
हालांकि, भुगतान नहीं हो सका है। जांच में अभिलेख भी पूरे नहीं मिले। सीडीओ यहां से क्रय केंद्र मुंडेरा पहुंचे। यहां क्रय केंद्र प्रभारी गंगाराम अनुपस्थित थे जबकि उनके स्थान पर उनका भतीजा मौके पर मौजूद था। बताया जाता है कि पूर्व में खंड विकास अधिकारी द्वारा जांच के दौरान भी क्रय केंद्र प्रभारी के स्थान पर उनका भतीजा ही मिला था। रजिस्टर के अवलोकन से जानकारी हुई कि 302 क्विंटल धान चार किसानों से खरीदा गया। जानकारी पर बताया कि सत्यापन न होने से अब तक भुगतान की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी है। क्रय केंद्र बसखारी के निरीक्षण के दौरान भी क्रय केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। बाद में सीडीओ ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें