फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के दीवान ने कैंप स्थल पर फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
फोटो 13, अंबेडकरनगर के किछौछा में पीएसी कैंप स्थल का निरीक्षण करते एसपी आलोक प्रियदर्शी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
बसखारी। किछौछा दरगाह उर्स को सकुशल निपटाने के लिए आजमगढ़ से आई पीएसी की 20वीं बटालियन में तैनात दीवान ने मंगलवार भोर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक इंटर कॉलेज स्थित कैंप स्थल के बरामदे में शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। यह देख पीएसी जवानों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किछौछा स्थित हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज में मौजूद आजमगढ़ से आए पीएसी जवानों में उस समय हड़कंप मच गया, जब दीवान के पद पर तैनात आजमगढ़ के मोहम्मदाबाद थाना अन्तर्गत कोठिया गांव निवासी रामानंद राम (56) पुत्र जयमंगलराम का शव रस्सी के सहारे खिड़की से लटकता देखा। कालेज के अलग-अलग कमरों व मैदान में सो रहे सिपाही मौके पर पहुंच गए। जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बसखारी पीएन तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एसपी आलोक प्रियदर्शी भी सीओ सदर नवीन कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जायजा लेने के साथ ही उन्होंने जरूरी जानकारी हासिल की। बाद में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बसखारी पीएन तिवारी ने बताया कि इन दिनों किछौछा मेले की ड्यूटी समाप्त हो गई थी। पीएसी के जवानों को इन दिनों हंसवर बाजार में एहतियातन तैनात किया गया था। इसीलिए यह पीएसी कर्मी यहीं रुके हुए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामानंदराम बीते दो वर्ष से पैरालिसिस का शिकार था। इससे वह काफी परेशान था। इलाज चल रहा था, लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं हो रहा था। आशंका जताई जा रही कि इसे लेकर वह काफी परेशान था। इसी से दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि घटना को लेकर स्पष्ट तौर पर अभी कोई नतीजा सामने नहीं आ सका है। दीवान के परिजवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें