ट्रॉली पलटने से सड़क पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मालीपुर की तरफ से आ रही एक ओवरलोडेड गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली मंगलवार रात लोरपुर गांव के निकट मुख्य मार्ग पर ही पलट गई। ट्रैक्टर व ट्रॉली दोनों काफी जर्जर थीं। ट्रॉली पलटने से कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन मार्ग पर यातायात ठप हो गया। रात में घंटों वाहनों का आवागमन ठप रहा।
बाद में कुछ गन्ना हटाए जाने पर मुख्य मार्ग के किनारे कच्चे रास्ते से होकर छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन शुुरू हो पाया। ट्रक, डीसीएम व अन्य बड़े वाहन बुधवार दोपहर तक जहां तहां खड़े रहे। कुछ वाहनों ने रास्ता बदलकर गंतव्य का रुख किया तो वहीं दर्जनों बड़े वाहन मार्ग दुुरुस्त होने की प्रतीक्षा में खड़े रहे। बुुधवार दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्राली व गन्ने को वहां से हटाया गया, तब जाकर सुचारु यातायात संभव हो पाया।