फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ से ओवरहेड टैंक तैयार, नही मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। लगभग तीन करोड़ की लागत से बजदहिया पाईपुर खेमपट्टी गांव में बनकर तैयार ओवरहेड टैंक का लाभ नागरिकों को नही मिल पा रहा है। 8 लाख लीटर क्षमता वाले इस ओवरहेड टैंक का उद्घाटन वर्ष 2019 में तत्कालीन सांसद, विधायक ने किया था। लगभग 10 हजार आबादी को पेयजल का लाभ देने का लक्ष्य था। जल निगम ने बड़ी संख्या में घरों में कनेक्शन भी कर दिया है। इसके बावजूद अब तक पानी आपूर्ति शुरू नहीं हो पायी है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश जल निगम विभाग द्वारा बसखारी की जनता को पेयजल का लाभ देने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण बजदहिया पाईपुर के खेमपट्टी में शुरु किया गया। 2 करोड़ 76 लाख 17 हजार की लागत स्वीकृति हुई थी। करीब तीन वर्ष पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो हुआ। 8 लाख लीटर क्षमता के इस ओवरेहेड टैंक से लगभग 10 हजार की आबादी को सुचारु पेयजल का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया था।
वर्ष 2019 में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा हुआ। तत्कालीन सांसद हरिओम पाण्डेय व विधायक ने इसका उद्घाटन किया। नागरिकों को उम्मीद जगी कि शायद जल्द ही उन्हें पेयजल का लाभ मिलना शुरु हो जाएगा। जल निगम विभाग ने तेजी से बसखारी, खेमपट्टी, भटपुरवा सहित आस पास के गांवों में कनेक्शन भी करना शुरू कर दिया। तीन वर्ष का लम्बा समय बीत गया, लेकिन अब तक पेयजल आपूर्ति शुरु नही हो सकी। इससे नागरिकों को पेयजल का लाभ नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बसखारी निवासी पवन कुमार, भोले, संजय, पवन कुमार, शैलेश, शैलेंद्र व विनोद कुमार आदि का कहना है कि ओवरहेड टैंक निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन उसका लाभ नागरिकों को नहीं दिया जा रहा है। इससे नागरिकों को पेयजल का लाभ नही मिल पा रहा है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। उधर नगर पंचायत किछौछा अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक ओवरहेड टैंक हैंडओवर नहीं हुआ है। पत्राचार कर जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें