फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर स्टेशन के पास ओवरब्रिज क्राॅसिंग बंद

Mon, 05 Jan 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित ओवरब्रिज क्राॅसिंग को सोमवार को बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद इससे गुजरने वाले लोग ट्रैक पार करने का प्रयास करते रहे। अब तक यहां फुट ओवरब्रिज नहीं बनाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों की काफी आवाजाही रहती है। शहर के अंदर फाटक होने के चलते लोग ओवरब्रिज से जाने के बजाय इस फाटक का प्रयोग करते हैं। पैदल के साथ ही साइकिल गुजरते हैं। स्टेशन से चलने के बाद भी लोग लाइन को पार करते रहते हैं। ट्रेन नजदीक आने के बाद भी लाइन को पार करते हैं। रेलवे ने हादसों को रोकने के लिए आसपास कई जगह सीमेंट के खंभे लगा दिए हैं, जिससे लोग निकल नहीं सकें।

स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से लोगों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए क्राॅसिंग बंद कर दी गई है। फुट ओवरब्रिज का प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें