फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संविदाकर्मियों को दो माह से नहीं मिला मानदेय

Mon, 05 Jan 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत मानदेय न मिलने पर सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ.उदयचंद या
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/जहांगीरगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत मानदेय न मिलने पर रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बैठक की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बंशमणि पांडेय ने बताया कि जिले में करीब 1200 कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन इन सभी को नवंबर माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिन्हें अक्तूबर और उससे पहले का मानदेय नहीं दिया गया है। ऐसे में इनकी आगे भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को जहांगीरगंज में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय चंद यादव को ज्ञापन देकर तीन दिन में मानदेय न मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने दिए गए ज्ञापन में बताया है कि कर्मचारियों का 2 से 3 माह का मानदेय नहीं मिला है। बच्चों की पढ़ाई, दवाई आदि खर्च बाधित हो रहे हैं। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, अंकित सिंह, नूरुद्दीन, डॉ. बीके राना, सरिता, श्वेता, डॉ. बीके वर्मा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय चंद यादव ने बताया कि ज्ञापन मिला है, उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें