फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बच्चों में डायरिया और बुखार का प्रकोप

विज्ञापन
शनिवार को जिला अस्पताल में बाल रोग की ओपीडी में बच्चे का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बदलते मौसम के साथ उल्टी-दस्त और बुखार ने बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में 192 बच्चे पहुंचे। इनमें ज्यादातर उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित मिले। हालत गंभीर होने पर तीन बच्चों को अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पिछले करीब दो सप्ताह से अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाल रोग वार्ड में भर्ती अधिकांश बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश रस्तोगी ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण बढ़ जाता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें