फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 3000 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

Thu, 23 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर आने वाला है। जिला प्रशासन की पहल पर राजकीय आईटीआई, जिला सेवायोजन कार्यालय और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 24 जनवरी को जनपद मुख्यालय अकबरपुर स्थित हवाई पट्टी पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनपद के बेरोजगार और कौशल प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

इस मेले में 14 नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो 3000 से अधिक पदों पर भर्तियां करेंगी। इस रोजगार मेले में न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं बल्कि कौशल प्रशिक्षित युवाओं को भी रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मेले में प्रतिभाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन


इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी
1. ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, अंबेडकरनगर
2. किल्टन जियो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश
3. क्वेस कॉर्प लिमिटेड, गुरुग्राम
4. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, उत्तर प्रदेश
5. पेटीएम, अंबेडकरनगर
6. पीपल ट्री ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड, वडोदरा
7. एम/एस सिस्का इलेक्ट्रिकल्स, उत्तर प्रदेश
8. डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अयोध्या और गोरखपुर
9. एसके इलेक्ट्रॉनिक्स, उत्तर प्रदेश
10. एचपीसीएल, राजस्थान
11. फॉरेशिया एमिशन कंट्रोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश
12. काशी एग्रो बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश
13. सुजुकी मोटर्स, गुजरात
14. जेबीएम लिमिटेड, गुजरात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें