फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के इलाज को 10 बेड का वार्ड खुला

Wed, 17 Feb 2016 10:59 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बीमारी स्वाइन फ्लू की आमद की संभावना को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर गांव गांव में अभियान चलाकर लोगों में स्वाइन फ्लू के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला अस्पताल में 10 बेड का अलग से एक वार्ड की स्थापना की गई है। इसके लिए तीन स्टाफ नर्स व तीन वार्ड ब्वाय की भी तैनाती कर दी गई है।

स्वाइन फ्लू की विशेष टेबलेट टेमी फ्लू पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई है। गौरतलब है कि लगभग दो माह पूर्व मेडिकल कालेज लखनऊ में जिले की एक युवती की स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं।

सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारियां विगत दिनों ही पूर्ण कर ली गई थीं। कहा कि दवा की कोई कमीं नहीं है। यदि इससे संक्रमित कोई मरीज सामने आता है, तो उसे जिला अस्पताल में अलग से स्थापित वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इससे बचने के लिए लोगों को स्वयं भी जागरूक होना होगा। घर के आसपास समुचित साफ-सफाई रखनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें